Thursday, November 29, 2018

क्या मलाइका ने पहना अर्जुन कपूर के नाम का पेंडेंट?

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के बीच रिलेशनशिप की खबरें पहले महज अफवाह मानी जा रही थीं. लेकिन कुछ र‍िपोर्ट्स में इसे सच बताया जा रहा है. कहा यह भी जा रहा है कि मलाइका-अर्जुन के र‍िश्ते पर जल्द ही शादी की मुहर भी लगने वाली है. वैसे अपने र‍िश्ते को लेकर हमेशा दोनों ने चुप्पी बनाए रखी. हालांकि दोनों की कुछ तस्वीरों में प्यार का इजहार साफतौर पर नजर आता है. 

मलाइका ने इंस्टाग्राम स्टोरी में एक तस्वीर शेयर की है. इस फोटो में वो AM ल‍िखे पेंडेंट को पहने दिख रही हैं. फोटो से कयास लगाए जा रहे हैं कि वो A से अर्जुन और M से मलाइका के नाम का पेंडेंट पहनकर अपने प्यार का इजहार कर रही हैं.

मलाइका को ये पेंडेंट उनकी दोस्त वहब‍िज मेहता ने द‍िया है. मलाइका ने उन्हें तस्वीर में शुक्र‍िया बोला है. लेकिन तस्वीर के सामने आते ही मलाइका और अर्जुन के अफेयर की खबरें फिर से जोर पकड़ रही हैं.

करण के साथ मलाइका का एक वीड‍ियो भी तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें मलाइका रोमांट‍िक अंदाज में अर्जुन कपूर का जिक्र करते नजर आ रही हैं. दरअसल, हुआ यूं कि टैलेंट हंट शो "इंड‍ियाज गॉट टैलेंट" में करण जौहर के साथ मलाइका अरोड़ा और किरण खेर नजर आती हैं.

शो के दौरान मलाइका और किरण से मस्ती-मजाक भरे अंदाज में सवाल पूछते हुए करण ने एक वीड‍ियो भी बनाया. करण ने मलाइका से पूछा, "कल रात की कॉफी कैसी थी?" जवाब में मलाइका ने कहा, "बहुत हॉट, बहुत ईमानदार, मुझे पसंद आई." बता दें कि यहां करण का कॉफी से इशारा उनके शो "कॉफी व‍िद करण" की तरफ था, इस शो में बतौर गेस्ट अर्जुन कपूर आए थे.

तेलंगाना में विधानसभा की 119 सीटों के लिए 7 दिसंबर को होने वाले मतदान में कुछ ही दिन बाकी है. ऐसे में सभी पार्टियां जमकर प्रचार कर रही हैं. इसी कड़ी में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने खम्मम और महबूबनगर में चुनावी जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान राहुल गांधी ने तेलंगाना की जनता से कई बड़े वादे किए. कांग्रेस अध्यक्ष ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि राज्य में कांग्रेस सरकार बनने के बाद हर किसी को 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज दिया जाएगा. ऐसे में बड़ा सवाल उठता है कि क्या कांग्रेस अध्यक्ष केंद्र की मोदी सरकार की आयुष्मान भारत योजना की तर्ज पर राज्य में इसी तरह की एक और योजना शुरू करना चाहते हैं.

दरअसल आयुष्मान योजना से जुड़े कुछ पहलुओं को लेकर राज्य सरकार और केंद्र के बीच गतिरोध था. जिस वजह से तेलंगाना सरकार ने इस योजना को लागू करने से इनकार कर दिया था. वह फिलहाल अपनी स्वास्थ्य योजना आरोग्यश्री को ही लागू रखने का ऐलान किया था.

'केसीआर ने राज्य की जनता को धोखा दिया'

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि 5 साल पहले तेलंगाना की जनता ने एक नए तेलंगाना का सपना देखा था और आज आप यहां के झंडे को देखें तो तेजी से हवा चल रही है. यह जो हवा कांग्रेस पार्टी की और हमारे गठबंधन की हवा है वह केसीआर को हटाने की हवा है.

इस दौरान राहुल गांधी के भाषण को रैली में मौजूद लोग समझ सके इसके लिए इसका तेलगु में अनुवादन भी किया जा रहा था. और कांग्रेस अध्यक्ष के भाषण का जो अनुवादन कर रहा था वह खुद महबूबनगर से कांग्रेस प्रत्याशी हैं.

No comments:

Post a Comment