सुप्रीम कोर्ट ने अपने निर्देशों का पालन ना करने पर बुधवार को आम्रपाली ग्रुप को आला दर्जे का झूठा कहा। अदालत ने दिल्ली के ऋण वसूली न्यायाधिकरण (डीआरटी) को निर्देश दिए कि देशभर में ग्रुप के फाइव स्टार होटल, सिनेमा हॉल, मॉल, फैक्ट्रियों और दफ्तरों को जब्त कर उन्हें नीलाम किया जाए। जस्टिस अरुण मिश्रा और जस्टिस यूयू ललित की बेंच ने ग्रुप से कहा- आप साफ झूठ बोलने वाले और दुनिया के सबसे बदतर किरदार हैं।
आम्रपाली ग्रुप पर 42 हजार खरीदारों को वक्त पर घर का पजेशन न दे पाने का आरोप है। खरीदारों ने घर मिलने में देरी को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी।
कॉरपोरेट ऑफिस भी नीलाम करने का आदेश
बेंच ने डीआरटी से कहा कि नोएडा और ग्रेटर नोएडा स्थित ग्रुप के चार शानदार कॉरपोरेट ऑफिसों को भी जब्त कर नीलाम किया जाए।
कोर्ट ने ग्रुप के निदेशकों और उनके परिवारवालों को एक मौका देते हुए कहा कि अगर आपके पास खरीदारों का पैसा है, तो उसे 10 दिसंबर तक लौटा दें। यह भी बताएं कि खरीदारों के 3 हजार करोड़ रुपए दूसरे मकसद के लिए डायवर्ट क्यों किए गए?
बेंच ने ग्रुप के सीएमडी अनिल शर्मा और निदेशक, मुख्य वित्तीय अधिकारी और ऑडिटर अनिल मित्तल को नोटिस जारी किया। बेंच ने पूछा- आपके खिलाफ विश्वास तोड़ने के लिए आपराधिक मामला दर्ज क्यों नहीं किया जाना चाहिए?
आम्रपाली ग्रुप ने अदालत को बताया कि हम पैसा जुटाने के लिए नर्सरी स्कूल और नर्सिंग होम को बेचना चाहते हैं।
अदालत ने ग्रुप से कहा- आप दुनिया के सबसे बदतर किरदार हैं। आप शुरू से ही खरीदारों के साथ धोखा करते रहे और अब आप उनके लिए बनाई गई चीजों को बेचना चाहते हैं। आपने खरीदारों के लिए जिन सुविधाओं का निर्माण किया वो कोई समाजसेवा नहीं थी।
बेंच ने कहा- हम आपको 24 घंटे देते हैं। आप कंपनी के व्यापारिक लेनदेन के मौलिक दस्तावेज हमारी ओर से नियुक्त किए गए फॉरेंसिक ऑडिटर को उपलब्ध कराएं।
फॉरेंसिक ऑडिटर को 2015-18 के बीच का व्यापारिक लेन-देन का ब्योरा ना दिए जाने पर बेंच ने ग्रुप से कहा- आप पक्के झूठे हैं। आप आला दर्जे के झूठे हैं। हमारे कहने के बावजूद आपने विस्तृत ब्योरा नहीं दिया। हम आपके हलफनामे से संतुष्ट नहीं हैं। आप खाली चीजों में हेरफेर करना चाहते थे।
आम्रपाली ग्रुप के हलफनामे में बताया गया कि हमने खरीदारों के 1100 करोड़ रुपए अपनी सहयोगी कंपनी के शेयर खरीदने में निवेश किए। सीएमडी शर्मा ने यह भी कहा कि 2996 करोड़ रुपए ग्रुप की दूसरी कंपनियों में लगाए गए।
इस पर बेंच ने कहा- आप ऐसा कैसे कर सकते हैं। ये प्रमोटरों का पैसा नहीं था। अगर उन्होंने कंपनी में पैसा लगाया होता तो बात समझ में आती। लेकिन, घर खरीदारों का पैसा शेयर खरीदने में कैसे इस्तेमाल किया जा सकता है।
जब बताया गया कि इस मामले में बेनामी खरीदारों की भी आशंका है, क्योंकि उन्होंने मामूली रकम देकर घर बुक कराए। इस पर बेंच कहा- फॉरेंसिक ऑडिटर इस मामले की जांच करें। फ्लैट के मालिक को नोटिस भेजा जाए और अगर कोई जवाब ना मिले तो इस संपत्ति को नीलाम किया जाना चाहिए।
से साइन की 'ठग्स'
Thursday, December 6, 2018
Thursday, November 29, 2018
क्या मलाइका ने पहना अर्जुन कपूर के नाम का पेंडेंट?
मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के बीच रिलेशनशिप की खबरें पहले महज अफवाह मानी जा रही थीं. लेकिन कुछ रिपोर्ट्स में इसे सच बताया जा रहा है. कहा यह भी जा रहा है कि मलाइका-अर्जुन के रिश्ते पर जल्द ही शादी की मुहर भी लगने वाली है. वैसे अपने रिश्ते को लेकर हमेशा दोनों ने चुप्पी बनाए रखी. हालांकि दोनों की कुछ तस्वीरों में प्यार का इजहार साफतौर पर नजर आता है.
मलाइका ने इंस्टाग्राम स्टोरी में एक तस्वीर शेयर की है. इस फोटो में वो AM लिखे पेंडेंट को पहने दिख रही हैं. फोटो से कयास लगाए जा रहे हैं कि वो A से अर्जुन और M से मलाइका के नाम का पेंडेंट पहनकर अपने प्यार का इजहार कर रही हैं.
मलाइका को ये पेंडेंट उनकी दोस्त वहबिज मेहता ने दिया है. मलाइका ने उन्हें तस्वीर में शुक्रिया बोला है. लेकिन तस्वीर के सामने आते ही मलाइका और अर्जुन के अफेयर की खबरें फिर से जोर पकड़ रही हैं.
करण के साथ मलाइका का एक वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें मलाइका रोमांटिक अंदाज में अर्जुन कपूर का जिक्र करते नजर आ रही हैं. दरअसल, हुआ यूं कि टैलेंट हंट शो "इंडियाज गॉट टैलेंट" में करण जौहर के साथ मलाइका अरोड़ा और किरण खेर नजर आती हैं.
शो के दौरान मलाइका और किरण से मस्ती-मजाक भरे अंदाज में सवाल पूछते हुए करण ने एक वीडियो भी बनाया. करण ने मलाइका से पूछा, "कल रात की कॉफी कैसी थी?" जवाब में मलाइका ने कहा, "बहुत हॉट, बहुत ईमानदार, मुझे पसंद आई." बता दें कि यहां करण का कॉफी से इशारा उनके शो "कॉफी विद करण" की तरफ था, इस शो में बतौर गेस्ट अर्जुन कपूर आए थे.
तेलंगाना में विधानसभा की 119 सीटों के लिए 7 दिसंबर को होने वाले मतदान में कुछ ही दिन बाकी है. ऐसे में सभी पार्टियां जमकर प्रचार कर रही हैं. इसी कड़ी में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने खम्मम और महबूबनगर में चुनावी जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान राहुल गांधी ने तेलंगाना की जनता से कई बड़े वादे किए. कांग्रेस अध्यक्ष ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि राज्य में कांग्रेस सरकार बनने के बाद हर किसी को 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज दिया जाएगा. ऐसे में बड़ा सवाल उठता है कि क्या कांग्रेस अध्यक्ष केंद्र की मोदी सरकार की आयुष्मान भारत योजना की तर्ज पर राज्य में इसी तरह की एक और योजना शुरू करना चाहते हैं.
दरअसल आयुष्मान योजना से जुड़े कुछ पहलुओं को लेकर राज्य सरकार और केंद्र के बीच गतिरोध था. जिस वजह से तेलंगाना सरकार ने इस योजना को लागू करने से इनकार कर दिया था. वह फिलहाल अपनी स्वास्थ्य योजना आरोग्यश्री को ही लागू रखने का ऐलान किया था.
'केसीआर ने राज्य की जनता को धोखा दिया'
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि 5 साल पहले तेलंगाना की जनता ने एक नए तेलंगाना का सपना देखा था और आज आप यहां के झंडे को देखें तो तेजी से हवा चल रही है. यह जो हवा कांग्रेस पार्टी की और हमारे गठबंधन की हवा है वह केसीआर को हटाने की हवा है.
इस दौरान राहुल गांधी के भाषण को रैली में मौजूद लोग समझ सके इसके लिए इसका तेलगु में अनुवादन भी किया जा रहा था. और कांग्रेस अध्यक्ष के भाषण का जो अनुवादन कर रहा था वह खुद महबूबनगर से कांग्रेस प्रत्याशी हैं.

Wednesday, November 7, 2018
एंड्रॉयड यूजर्स से ज्यादा खुश रहते हैं आईफोन यूजर्स
एंड्रॉयड यूजर्स और आईफोन यूजर्स के बीच हमेशा से किसी न किसी तरह के मतभेद रहते हैं। आईफोन यूजर्स खुदको दूसरों से बेहतर मानते हैं तो वहीं एंड्रॉयड यूजर्स भी अपने को किसी से कम नहीं समझते। हाल ही में Slickdeals ने एक सर्वे किया है, जिसमें एक-एक हजार आईफोन और एंड्रॉयड यूजर्स को शामिल किया। इस सर्वे में पाया कि आईफोन यूजर्स की लाइफस्टायल, खर्च करने की आदत और सामाजिक व्यवहार एंड्रॉयड यूजर्स से ज्यादा बेहतर होती है।
इस सर्वे में सामने आया कि दोनों ही यूजर्स अपने फोन में बराबर समय बिताते हैं, लेकिन आईफोन यूजर्स की सैलरी और खर्च एंड्रॉयड यूजर्स के मुकाबले ज्यादा होती है। साथ ही ये भी पता चला कि जो यूजर्स आईफोन इस्तेमाल करते हैं, उनके दोस्त भी ज्यादा होते हैं, वे ज्यादा घूमते हैं और सेल्फी भी ज्यादा लेते हैं।
एंड्रॉयड यूजर्स से 12 लाख ज्यादा कमाते हैं आईफोन यूजर्स
Slickdeals के सर्वे के मुताबिक, आईफोन यूजर्स की एवरेज सैलेरी 53,251 डॉलर (करीब 38,85,000 रुपए) जबकि एंड्रॉयड यूजर्स की एवरेज सैलेरी 37,040 डॉलर (करीब 27,02,300 रुपए) होती है। इस हिसाब से आईफोन यूजर्स, एंड्रॉयड यूजर्स के मुकाबले सालाना 12 लाख ज्यादा कमाते हैं।
वहीं आईफोन यूजर्स सालाना कपड़े खरीदने में 117.13 डॉलर (करीब 8,500 रुपए), टेक्नोलॉजी पर 100.88 डॉलर (करीब 7,400 रुपए) और मेकअप या ब्यूटी प्रोडक्ट पर 82.71 डॉलर (करीब 6,000 रुपए) खर्चा करते हैं। जबकि एंड्रॉयड यूजर्स इसका सिर्फ आधा ही खर्चा करते हैं।
इस सर्वे में पता चला कि दोनों ही यूजर्स अपने दिन का 25% समय फोन इस्तेमाल करने में बिताते हैं। जहां आईफोन यूजर्स रोजाना एवरेज 4 घंटे 54 मिनट का समय बिताते हैं वहीं एंड्रॉयड यूजर्स 3 घंटे 42 मिनट का समय अपने फोन पर खर्च करते हैं।
आईफोन यूजर्स अपने दोस्तों के साथ तो एंड्रॉयड यूजर्स घर पर ही रहते हैं
इस सर्वे में पता चला कि एंड्रॉयड यूजर्स, आईफोन यूजर्स के मुकाबले ज्यादा अकेले रहना पसंद करते हैं। एंड्रॉयड यूजर्स जहां वीकेंड में टीवी, फिल्म देखने या किताब पढ़ना पसंद करते हैं। वहीं आईफोन यूजर्स वीकेंड में अपने दोस्तों के साथ समय बिताना ज्यादा पसंद करते हैं।
आईफोन यूजर्स रोजाना 58 टेक्स्ट मैसेज भेजते हैं, जबकि एंड्रॉयड यूजर्स सिर्फ 26 मैसेज ही भेजते हैं। वहीं आईफोन यूजर्स के खास दोस्तों की संख्या 5 और एंड्रॉयड यूजर्स के दोस्तों की संख्या सिर्फ 3 ही है।
इसके अलावा आईफोन यूजर्स रोजाना 12 सेल्फी लेते हैं, वहीं एंड्रॉयड यूजर्स 7 सेल्फी लेते हैं। साथ ही आईफोन यूजर्स जहां हॉरर, ड्रामा और रोमांस देखना पसंद करते हैं वहीं एंड्रॉयड यूजर्स की पसंद थ्रिलर, एक्शन और एडवेंचर होती है।

Tuesday, November 6, 2018
अमिताभ बच्चन नहीं, आमिर खान ने इस वजह से साइन की 'ठग्स'
आमिर खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान सिनेमाघरों में 8 नवंबर को रिलीज होगी. दिवाली पर रिलीज हो रही ठग्स कई वजहों से खास है. इसमें पहली बार आमिर खान और अमिताभ बच्चन पर्दे पर नजर आएंगे. मूवी का कंटेंट यूनीक है. पहली बार आमिर ठग का रोल निभा रहे हैं. कॉफी विद करण-6 में आमिर ने खुलासा किया कि क्यों उन्होंने ये मूवी साइन की.
वे कहते हैं, ''ठग्स इकलौती ऐसी मूवी है जो मैंने इसलिए चुनी क्योंकि मुझे अपना किरदार बहुत पसंद आया. ये रोल रंगीला से परे है. ये करेक्टर पूरी तरह से दुष्ट है और इसमें कोई विवेक नहीं है. आप ऐसे शख्स को अपने आस-पास नहीं देखना चाहेंगे. आप उसे देखना पसंद करेंगे लेकिन उसके दोस्त नहीं बनना चाहेंगे क्योंकि आप उसपर विश्वास नहीं कर पाएंगे.''
इस वजह से नर्वस हैं आमिर
जैसे-जैसे फिल्म की रिलीज डेट नजदीक आ रही है आमिर नर्वस हो रहे हैं. उन्होंने कहा, ''मैं इस फिल्म को लेकर सिर्फ एक ही वजह से नर्वस हूं. लोग मेरी फिल्मों को देखना पसंद करते हैं क्योंकि उसमें मैसेज और कॉन्सेप्ट होता है. लेकिन ये मूवी हटके है. मुझे ठग्स करते हुए बहुत मजा आया. मुझे उम्मीद है कि दर्शक इसे जरूर पसंद करेंगे.''
बता दें, आमिर खान स्टारर इस मेगाबजट फिल्म में कटरीना कैफ और फातिमा सना शेख भी अहम किरदार में हैं. रोल के लिए आमिर ने कड़ी मेहनत की है. उन्होंने अपने लुक पर बारीकी से काम किया है. आमिर के रोल की तुलना पाइरेट्स ऑफ कैरेबियन जैक स्पैरो से की जा रही है.
इस बारे में आमिर खान ने कहा कि लोग जब उनका किरदार देखेंगे तो फिल्म पायरेट्स ऑफ कैरेबियन के जैक स्पैरो को भूल जाएंगे. उन्होंने कहा, "यह मेरा अब तक का सबसे मुश्किल किरदार था. ऑडियंस के लिए भी यह मुश्किल होगा क्योंकि ऐसे मौके आएंगे जब वह मुझे पसंद नहीं करेंगे."
मशहूर भजन गायक विनोद अग्रवाल का मथुरा के अस्पताल में निधन हो गया है. मंगलवार सुबह 4 बजे उन्होेंने अंतिम सांस ली.
सीने में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें मथुरा के नयति मेडिसिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. शरीर के कई अंग खराब हो जाने के कारण उनका निधन हुआ.
बता दें कि विनोद अग्रवाल ने वृन्दावन के पुष्पांजलि बैकुंठ अपार्टमेंट में अपना आवास बना रखा था. रविवार की सुबह सीने में दर्द की शिकायत पर उन्हें नयति अस्पताल में भर्ती कराया गया था.
विनोद अग्रवाल का जन्म 6 जून 1955 को दिल्ली में हुआ था. विनोद अग्रवाल की शादी कुसुमलता अग्रवाल से हुई थी. उनके दो बच्चे हैं. बच्चों की शादी हो चुकी है.
विनोद अग्रवाल के देश-विदेश में 1500 से ज्यादा प्रोग्राम हो चुके हैं. उन्होंने ब्रिटेन, इटली, सिंगापुर, स्विटजरलैंड, फ्रांस, कनाडा, जर्मनी, आयरलैंड, दुबई समेत कई देशों में कार्यक्रम किए हैं.

Subscribe to:
Comments (Atom)